मनाया गया तेजस्वी का जन्मदिन सादगी के साथ, कई कार्यकर्ता हुए शामिल।

 

जेटी न्युज।

ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत ताजपुर स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के प्रांगण में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का जन्मदिन स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के मौके पर केक दलित विकलांग युवक सुधीर राम के द्वारा काटा गया। इस मौके पर मोरवा राजद के प्रत्याशी श्री रणविजय साहू , प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, मोरवा पूर्व प्रमुख दिनेश राय, अरमान सदरी, लाल बहादुर पंडित, तबरेज आलम ,फैज अकरम उर्फ बच्चा बाबू,नुरूजोहा आफो, ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष अहमद रजा उर्फ मिंटू बाबू, मोरवा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश चौधरी, युवा ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, महताब आलम ,रजनीश यादव राहुल कुमार सुमन कुमार “संजय” सुजीत रॉय केरामत हुसैन संजीत जी मुकेश राम कुर्वान विकास राम इब्राहीम नेयाज जी समेत सैकड़ों रॉय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर रणविजय साहू ने उपस्थित पत्रकारों से बात करते हुए कहा की तेजस्वी यादव जी लंबी उम्र जीए और जिस प्रतिबद्धता के साथ वह बिहार की सत्ता में आ रहे हैं उसे पूरा करने के लिए ईश्वर उन्हें ऊर्जा एवं सामर्थ्य दे ।इसके लिए मोरवा विधानसभा की समस्त जनता की ओर से उन्हें विशेष शुभकामनाएं हैं।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button