महिला की मौत पर रेस्क्यू में भाग नहीं लेने पर पुलिस को लोगों ने बनाया कोप का शिकार। राकेश कुमार यादव, बेगूसराय बिहार। सब पे नजर,सबकी खबर हमसे जुड़ने के लिए 8709017809,W:-9470616268,9431406262 पर सम्पर्क करें।
🔊 Listen This News राकेश कुमार यादव, बेगूसराय बिहार। बछवाडा़:- दिन के ढाइ बजे थे तेज धूप के कारण महिला मजदूर मालिक के खेत का काम छोड़ पीपल के पेड़ की छांव में बैठकर चार बजने का इंतजार कर रही थी। वहीँ चार बजने के बाद वह खेत में काम पर वापस लौट […]
|
राकेश कुमार यादव,
बेगूसराय बिहार।
बछवाडा़:- दिन के ढाइ बजे थे तेज धूप के कारण महिला मजदूर मालिक के खेत का काम छोड़ पीपल के पेड़ की छांव में बैठकर चार बजने का इंतजार कर रही थी। वहीँ चार बजने के बाद वह खेत में काम पर वापस लौट जाती। गौरतलब है कि भीषण गर्मी के कारण डीएम का निर्देश है कि दिन के दस से चार बजे के बीच मजदूरों को काम नहीं करना है। लेकिन उक्त महिला मजदूर एवं एक अन्य लड़की के साथ काम पर वापस जाने के समय का इंतजार कर हीं रही थी। लेकिन शायद किस्मत में वापस जाना नहीं लिखा था, न हवा न तुफान फिर भी अचानक पीपल की मोटी एवं बड़ी टहनी टुट कर उक्त महिला एवं बच्ची के उपर काल बनकर आ गिरा, जिसमें महिला तो बिलकुल हीं दब चुकी थी, मगर उक्त बच्ची चोट खाकर बेहोश हुई और गिर गयी। वहीँ पीपल के पेड़ की बड़ी डाल टूटने की आवाज़ सुनकर आसपास के घरों में आराम कर रहे ग्रामीण वहां का दृष्य देखकर हथप्रभ रह गये। आनन-फानन में गिरे पीपल के डाल के नीचे बेहोश पडी़ बच्ची को बगल के नीजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर ग्रामीणों की एक बड़ी टोली को पुरी तरह दबी महिला को कुदाल व फावरे के सहारे मिट्टी खोदकर निकालने में पसीने छुट रहे थे। उधर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस खटिया पर बैठाकर आराम फरमा रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद मृत महिला को डाल के नीचे से निकाला जा सका। मृत महिला की पहचान गोघना गांव निवासी लखन मोची की लगभग 55 वर्षीय पत्नी कुशमा देवी के रूप में की गयी है। जबकि स्थानीय निवासी सुरेश राम की लगभग दस वर्षीय घायल पुत्री का ईलाज स्थानीय नीजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मौके पर जुटे आक्रोशित ग्रामीणों ने तमाशबीन बनीं पुलिस को जमकर अपने कोपभाजन का शिकार बनाया। मौके पर पुर्व मुखिया प्रतिनिधि राजीव चौधरी, पुर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि सुजीत सहनी समेत अन्य ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।