पटोरी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो से विभिन्न कांड के वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल  

 

जेटी न्यूज पटोरी उदय कुमार

पटोरी (समस्तीपुर) नव वर्ष के प्रथम दिन शुक्रवार को पटोरी थाना कर्मियों के लिये काफी उपलब्धियों भरा रहा । पुलिस ने अहले सुबह जहाँ शहर के स्टेशन चौक के निकट से एक विभिन्न कांडों के आरोपी सिरदिलपुर सुपौल निवासी अशोक राय के 28 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार राय को दबोचा। गिरफ्तार आरोपी पूर्व के एक मारपीट के मामले मे कई महीनो से फरार चल रहा था। वही बीती देर शाम पुलिस की एक अन्य टीम ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर चलाये गये नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना क्षेत्र के शिउरा गाँव स्थित अमरसिंह स्थान के निकट 2 शराब कारोबारी को 6 लीटर देशी शराब सहित ग्राहको को पिलाते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । उक्त गिरफ्तार कारोबारी की पहचान शिउरा निवासी स्व. रामनारायण चौधरी के पुत्र मंटून चौधरी एवं मनोज चौधरी के रूप मे की गई है। पुलिस ने तीनो गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया । उक्त गिरफ्तारी मे एएसआई राहत हुसैन, राम अवधेश सिंह, हवलदार विनोद यादव, सिपाही दशरथ पासवान आदि प्रमुख रूप से शामिल थे । उक्त जानकारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button