घर से बुलाकर नव-युवक को मारी गोली नव युवक बताया जा रहा है गोली मारने वाले का दोस्त तीन गोलियां चली एक नव युवक को लगी, मौके पर हुई मौत डीएसपी सदर प्रितीश कुमार पहुंचे जांच में, लोगों नें  का लगाया आरोप

 

जेटी न्यूज़, ठाकुर वरुण कुमार

समस्तीपुर::- जिले में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। एक तरफ मुख्यमंत्री सुशाशन व्यवस्था कायम करने की बात कर रहे है। वहीं हर दिन जिले में घटना पर घटना को अंजाम देने में अपराधी जूट गए हैं। पुलिस शराब के पीछे भाग रही है ताकि नए साल के जश्न पर लगाम लगा सके। इधर अपराधी लूट हत्या जैसी वारदात को बेख़ौफ़ अंजाम दे रहे है।

 

जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा बांध पर बदमाशों ने गुरूवार को दिन दहाड़े युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया। घायल युवक को इलाज के निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे उठाकर निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोपालपुर वार्ड 1 निवासी रामस्वार्थ महतो के पुत्र 25 वर्षीय देवी लाल महतो के रूप में हुई है। एक अपराधी आलोक कुमार को स्थानीय थाना ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों के गिरफ्तारी में जुट गई है। आक्रोशित लोगों ने करीब सात घंटे तक एस एच 50 को जाम रखा। डीएसपी सदर प्रीतीश कुमार के पहुंचने के बाद आश्वासन देने के बाद सड़क जाम को हटाया गया।

कहां है पुलिस?

 

अपराधी आराम से हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन उन पर लगाम के लिए पुलिस नदारद हैं। सवाल यह है कि पुलिसकर्मी कहां हैं। बताया गया कि रामपुरा बांध के पास चहल पहल बनी रहती है, लेकिन यहां भी अपराधी किसी की हत्या करने में कामयाब हो जाते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button