भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की 56वीं पुण्यतिथि मनाई गई

 

जेटी न्यूज मधुबनी

जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय के सभागार में महान स्वतंत्रता सेनानी,भारतरत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की 56 वीं पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि कर श्रदांजलि दिया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने उनके व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर प्रकाश डालते कहा कि स्व लाल बहादुर शास्त्री जी सादगी एवम त्याग के प्रतिमूर्ति थे,वे आजादी के आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मार्गदर्शन में अंग्रेजो भारत छोड़ो,असहयोग आन्दोलन एवम दंडी यात्रा के अगुआ के रूप में अंग्रेजी हुकूमत को भारी चुनौती दी और कई बार जेल यातना भी सहना पड़ा। देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए 1965 में पाकिस्तान को पराजित कर एक लाख पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाये,और पाकिस्तान को ताशकंद समझौता करने को बाध्य कर दिए,देश आत्म निर्भर बनाने के लिए जय जवान, जय किसान का नारा देकर खाद्यन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाये,हरित क्रांति लाकर कृषि को उद्योग का दर्जा दिए, उद्योगीकरण किए, देश को आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान चीर स्मरणीय है।कार्यक्रम में ऋषिदेव सिंह,गणेश झा,अधिवक्ता संजय कुमार झा, मो आकिल अंजुम,मायानंद झा,मो साबिर,मनोज मिश्रा,प्रफुल्ल चन्द्र झा,फ़ैज़ी आर्यन,मुकेश कुमार झा,पप्पू, प्रभाकर सिंह,जयवंत राम,धनेश्वर ठाकुर,बिनय कुमार झा,मो कारीमुल्लाह,उदय कांत झा,अनिल चन्द्र झा,विश्वनाथ पासवान,कालिका प्रसाद सिंह,चन्दन झा,प्रमोद कुमार झा,आलोक कुमार झा,मो सलमान,विदेश चौधरी, योगेंद्र मिश्र,आदि दर्जनों कार्यकर्ताओ ने भाग लिए।

Website Editor :- Neha Kumari

 

Related Articles

Back to top button