राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की विशेष बैठक आयोजित।

जेटी न्यूज।

नावकोठी (बेगूसराय) प्रखण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत
विष्णुपुर के पूर्व मुखिया तथा वर्तमान मुखिया पति हत्याकांड में निर्दोष लोगों को फंसाने के विरोध में प्रखंड राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक का आयोजन सोमवार को अक्षयवट संस्कृत माध्यमिक विद्यालय नावकोठी के प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश महतो के द्वारा की गई। विष्णुपुर पंचायत के पूर्व मुखिया गणेश महतों हत्याकांड में निर्दोष लोगों को फंसाने की तीब्र निंदा की गई।बैठक के दौरान प्रशासन से निर्दोष लोगों को मुक्त करने और दोषी को सजा दिलाने का आग्रह किया गया ।

लोगों को संबोधित करते हुए बखरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामशंकर पासवान ने कहा कि पूर्व मुखिया हत्याकांड में निर्दोष फंसे नहीं और दोषी बचे नहीं। उन्होंने इस हत्याकांड में फंसे निर्दोष लोगों को प्रशासन से अविलम्ब छोड़ने की अपील की। बैठक के दौरान पूर्व मुखिया हत्याकांड की भर्त्सना भी की गई। जिला भाजपा अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष परवेज आलम ने पार्टी संगठन पर बल देते हुए कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी लाश पर राजनीति करती है।

 

इसलिए  सचेष्ट रहना पड़ेगा।जदयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुखिया जय जय राम महतो ने निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए भाकपा के लोगों को दोषी ठहराया। पिछले लगभग 15 वर्षों से भाकपा जिला में कमजोर थी तो खासकर क्षेत्र में राजनीतिक हत्या बंद हो गई थी। चट्टानी एकता के बल पर ही भाकपा के कुत्सित मानसिकता को ध्वस्त किया जा सकता है। इसे संचालित करने के लिए सर्वसम्मति से सात सदस्यीय अस्थाई समिति का गठन किया गया।  पैक्स अध्यक्ष महेश महतो, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाकार्यसमिति अजीत कुमार सिंह, जिला युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी जय शंकर भारती, बीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष फुलेना सहनी, प्रेम कुमार महतों, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश महतों को सदस्य बनाया गया है।

बैठक में विश्वनाथ दास, पूर्व उप मुखिया अनिल महतों, अरविंद पासवान, अरविंद सिंह, हरिनंदन सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button