किसान आंदोलन को तेज व व्यापक बनाने का हुआ निर्णय ।

जे टी न्यूज़/ बेतिया।

बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव ,प्रभुराज नारायण राव ने संवाददाता को बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्णय लिया है कि 6 मार्च 2021 को, दिल्ली बोर्डर्स पर विरोध प्रदर्शन शुरू होने के 100 दिन होने पर उस दिन दिल्ली व दिल्ली बोर्डर्स के विभिन्न विरोध स्थलों को जोड़ने वाले केएमपी एक्सप्रेसवे पर 5 घंटे की नाकेबंदी होगा। जो सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा,वहां टोल प्लाजा को टोल फीस मुक्त किया जाएगा, शेष भारत में, आंदोलन को समर्थन के लिए, और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए, घरों और कार्यालयों पर काले झंडे लहराए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों को उस दिन काली पट्टी बांधने के लिए भी आह्वान किया गया है।
8 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा महिला किसान दिवस के रूप में मनाएगा। देश भर के सभी सयुंक्त किसान मोर्चे के धरना स्थल 8 मार्च को महिलाओ द्वारा संचालित होगा। इस दिन महिलाएं ही मंच प्रबंधन करेंगी और वक्ता होंगी। उस दिन देश में महिला किसानों के योगदान को उजागर किया जाएगा।


केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 15 मार्च 2021 को ‘निजीकरण विरोधी दिवस’ का समर्थन करते हुए सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। उस दिन को ‘कॉरपोरेट विरोधी’ दिवस के रूप में मनाते हुए ट्रेड यूनियनों के आह्वान का समर्थन किया जाएगा ।12 मार्च से भाजपा हराओ अभियान । जिन राज्यों में अभी चुनाव होने वाले है, उन राज्यो में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की किसान-विरोधी, गरीब-विरोधी नीतियों के विरुद्ध वोट के लिए जनता से अपील किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता इसके लिए इन राज्यों का दौरा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

5 मार्च को पूरे भारत में एक “MSP दिलाओ अभियान” शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत, विभिन्न बाजारों में किसानों की फसलों का एम एस पी के लिए सभाएं की जाएगी, जो मोदी सरकार व एमएसपी के झूठे दावों और वादों को उजागर करेगा। यह अभियान कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में शुरू किया जाएगा। पूरे देश के किसान इस अभियान में शामिल किए जाएंगे ।

Related Articles

Back to top button