भारतीय जनता पार्टी का वर्ग प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

जेटी न्यूज।

नावकोठी (बेगूसराय) प्रखण्ड क्षेत्र के नावकोठी में स्वर्गीय रामशागर सिंह के दरवाजे पर भारतीय जनता पार्टी का मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस में दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील राम एवं प्रो० अमरेश शान्डिल्य के द्वारा सभी भाजपा कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया।इसमें दो अलग -अलग सत्र का आयोजन किया गया।वर्ग सत्र की अध्यक्षता पूर्व मण्डल अध्यक्ष अबध किशोर सिंह एवं विश्वनाथ दास के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।प्रथम वर्ग सत्र में सुनील राम पार्टी के संगठन एवं संरचना पर विचार रखा।जबकि दूसरे वर्ग सत्र में प्रो० अमरेश शान्डिल्य के द्वारा पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के अलग 8 पंखुडियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।संम्पूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ललन गुप्ता ने किया।

इस वर्ग सत्र के द्वारा भारत सरकार के कार्यों को घर -घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमितेश कुशवाहा, विधायक प्रत्यासी रामशंकर पासवान,मुकेश महतों,संगीता देवी,अर्जुन साह,अमरजीत कु० गुप्ता सांसद प्रतिनिधि,अजीत कुमार सिंह पंसस, जयप्रकाश सिंह उपसरंपच सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button