भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर के गांव में हुए रावण गैंग की गिरफ्तारी से चर्चाओं का बाज़ार गर्म

मधुबनी संवाददाता। जेटी न्यूज।

राज्य के मधुबनी जिले अंतर्गत महम्मदपुर गांव स्थित होली के दिन हुए बहुचर्चित नरसंहार की गुत्थी पर जितना पर्दा डाला जा रहा उतने ही भेद खुल – खुल कर सामने आने लगे है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा पीड़ित परिजनो से मिलने के अगले दिन ही पुलिस ने रावण गैंग को गिरफ्तार करने का खुलासा किया। खुलासे के बाद घँटों तक नेपाल से गिरफ्तारी की चर्चा होती रही। लेकिन पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने रावण गैंग के सरगना प्रवीण झा , चंदन झा कमलेश सिंह मुकेश शशि एवं भोला की गिरफ्तारी बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव से होने की पुष्टि की है। रघौली का नाम सामने आते ही राजनीतिक दलों ने भी विशेष जांच की मांग करना शुरू कर दिया है। मालूम हो की इसी गांव में बिस्फी के भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर का भी घर है। खबर लगते ही तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।
एसपी डॉ सत्यप्रकाश के मुताबिक रघौली गांव के एक मकान से अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है जिसको लेकर डीएसपी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पूर्व में ही टीम गठन कर दी गई थी। उक्त कांड में 10 अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी पूर्व में हो चुकी है। इस घटना में अब तक कुल 16 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि उक्त कांड संख्या 67/ 21 में कुल 35 लोग नामजद अभियुक्त हैं। वही 12 अज्ञात अभियुक्त के रूप में भी दर्ज हैं।

विश्वस्त सूत्रों व आम चर्चाओं की माने तो रावण गैंग अपने कुनबे सहित रघौली गांव स्थित धनंजय ठाकुर के मकान में ठहरे थे। जो इसी गांव के भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के खासे करीबी धनंजय ठाकुर माने जाते है। पूर्व से ही कई बड़े आपराधिक कांडों का अभियुक्त व आर्म्स के कारोबार में धनजंय ठाकुर संलिप्त रहे है। जबकि पुलिस द्वारा बताये जा रहा है प्रह्लाद महतो के घर से अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।

जानकारी के मुताबिक प्रह्लाद महतो का घर कमतौल थाना के बिरने गांव में है। जबकि पुलिस मुताबिक रावण की गैंग की गिरफ्तारी अर्धनिर्मित मकान से हुई है। सवालिया है कि नरसंहार का कुख्यात अपराधी अर्धनिर्मित खुले मकान में कैसे रह सकता है। अब देखना होगा कि पुलिस टीम द्वारा नरसंहार के इस बड़े तार तक कैसे व कबतक पहुँचती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो शीतलांबर झा ने रघौली से हुई रावण गैंग की गिरफ्तारी के मद्देनजर निष्पक्ष जांच का मांग किया है।

Related Articles

Back to top button