पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल द्वारा 68 वॉ रेल सेवा पुरस्कार स्थानीय अधिकारी क्लब-ललित कला केंद्र में मनाया गया

पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल द्वारा 68 वॉ रेल सेवा पुरस्कार स्थानीय अधिकारी क्लब-ललित कला केंद्र में मनाया गया


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल द्वारा 68 वॉ रेल सेवा पुरस्कार, 2023- मंडल रेल प्रबंधक स्तर बड़े उल्लास एवं हर्ष के साथ दिनांक 09.02.2024 को स्थानीय अधिकारी क्लब-ललित कला केंद्र में मनाया गया। इस अवसर मंडल के कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर प्राप्त 09 शील्ड प्रदर्शित किये गये। माननीय मंडल रेल प्रबंधक, श्री विनय श्रीवास्तव, द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 108 रेल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गयाl

इस अवसर पर माननीय मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने अपने संबोधन में मंडल के समस्त कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन कर्मचारियों को जिन्हें इस अवसर पर पुरस्कार प्रदान नहीं किया गया, उन्हें और मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया ताकि अगले वर्ष उन्हें पुरस्कृत किया जा सके। इस अवसर पर मंडल कला समिति द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम की व्यवस्था व संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, श्री राजीव रंजन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक-।। के अतिरिक्त मंडल के विभिन्न विभागों के शाखाधिकारी एवं अन्य अधिकारी, रेल कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्यगण तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button