दुमका:लॉकडाउन हटा तो दिखाओ उसका पति की लंबी आयु व सलामती के लिए सुहागिन महिलाओं ने किया वट सावित्री की पूजा

जेटी न्यूज़

बक्सर :  पति की लंबी आयु व सलामती के लिए सुहागन महिलाओं ने आज गुरूवार को वट-सावित्री पूजा की। यह पारंपरिक त्योहार महिलाएं पति और परिवार की सलामती के लिए करती हैं। इसके पीछे की कथा है सावित्री ने कभी यह व्रत किया था। उसने यमराज से अपनी पति के प्राण वापस ले लिए थे। प्रदेश में लॉकडाउन समाप्त होने के बाद यह पहला व्रत है।  जिसमें महिलाओं का समूह घर से बाहर निकला। गुरुवार को पुरानी कचहरी के सति घाट के पास महिलाओं का उत्साह देखते बना। पंडित कथा सभी सुना रहे थे। हालांकि फिलहाल 15 तक मंदिर व धार्मिक स्थल आम जन के लिए बंद हैं। लेकिन, यह पूजा बरगद के वृक्ष के पास होती है। इस लिए मंदिर वाली समस्या भी सामने नहीं आई।

 

Related Articles

Back to top button