भूमि विवाद में मारपीट,कई घायल 

समस्तीपुर:- कल्याणपुर थाना क्षेत्र में धुवगामा गांव के 9 पट्टी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में सवेरे एक पक्ष के अधेङ महिला सहित 4 जख्मी हुए। जख्मीओ का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में कराई गई है इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार ने बताया कि जखमियो की पहचान अवकाश प्राप्त शिक्षक परमानंद सिंह की 76 वर्षीय पत्नी सरोज देवी पुत्र 57 वर्षीय सिया रसिक शरण 47 वर्षीय रंजन कुमार 56 वर्षीय सुमन कुमार 28 वर्षीय सिया रशिक शरण के पुत्र सियावर शरण गंभीर जख्मी हुए हैं चिकित्सा पदाधिकारी ने एक की हालत गंभीर देखते हुए रंजन कुमार को समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया।वहीं दूसरी ओर जानकारी के अनुसार दूसरे पक्ष के पूर्व सैनिक श्याम कुमार सिंह उनके छोटे पुत्र संजय कुमार के जख्मी होने की बात ग्रामीणों ने बताई है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।इस संबंध में थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि प्रथम पक्ष सिया रशिक शरण द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रसर कार्यवाही शुरू कर दी गई।

Related Articles

Back to top button