मुकेश कुमार के नेतृत्व सात वर्षों से फरार आरोपितों के घर की कुर्की जब्ती कार्य सम्पन्न

जेटी न्यूज बिस्फी।

औंसी ओपी के औंसी गोठ टोल के चार फरार आरोपियो के घर की कुर्की जब्ती किया गया इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है ।मुकेश कुमार प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ,बिस्फी के नेतृत्व में सोमबार को बड़ी संख्या में लाव लश्कर पुलिस बल के साथ औंसी गोठ टोल आ धमके ।जानकारी के मुताबिक औंसी गोठ निबासी रहमत अली उर्फ अली हसन,मुन्नी खातून,शबनम खातून एबं अनिशा खातून पुलिस रेकार्ड के मुताबिक औंसी ओपी कांड संख्या-14/14 धारा 323/341/307/379/34 भा0 द0 बी0 मामले में सात बर्षो से फरार चल रहे थे।इस मौके पर मैजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात मुकेश कुमार,औंसी ओपी प्रभारी हरिद्वार शर्मा ,एएसआई गुप्ता,अशरफ अली एवं श्रीकांत के अलावे बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button