रास्ता को लेकर हुई मारपीट में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।                            

 

 

                    जेटी न्यूज 

नौतन(संसू):- स्थानीया थाना क्षेत्र के तेल्हुआ में रास्ते को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत तेल्हुआ निवासी मोती देवी ने फर्दब्यान में पुलिस को बताया है कि तीस सितंबर सुबह रास्ते से आने जाने को लेकर योगी राम, रामानंद राम, मंजू देवी,उलामती देवी हरिचंद राम,मन्नु राम, मंजू देवी एवं चिन्ता देवी गाली गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो उक्त आरोपी हर्वै हथियार से लैस होकर मेरे दरवाजे पर आ गए । रामानंद राम फरसा से मार कर सर फाड़ दिया। एवं उक्त आरोपियों मेरे लड़की को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आगे पुलिस को बताया कि महिलाओं द्वारा मेरे लड़की के गले से मंगलसूत्र निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी नौतन लाया गया जहां डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, एवं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।।

Related Articles

Back to top button