महाराष्ट्र में आफत की बारिश ने मचाया कहर, बाढ़ और भूस्‍खलन से 164 की मौत 100 लापता

 

जे टी न्यूज़ : महाराष्ट्र में बाढ़, भूस्खलन और बारिश ने भयंकर तबाही मचा रखी है। यहां अब तक लगभग 164 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 लोग लापता बताये जा रहे हैं। इन घटनाओं का शिकार होने के कारण 50 से अधिक लोग घायल भी हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे सतारा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने जा रहे थे। रायगढ़ डीएम के अनुसार महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन प्रभावित तलाई गांव में बचाव अभियान आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। 31 लापता लोगों को उचित प्रक्रिया के बाद मृत घोषित किया जाएगा। एनडीआरएफ/एसडीआरएफ/टीडीआरएफ की राय लेने के बाद इन लापता लोगों की तलाश बंद कर दी गई है।

बीते रविवार को भी मुख्‍यमंत्री ठाकरे ने कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी जिले में भीषण बाढ़ से ग्रस्त चिपलून का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। स्‍थानीय

लोगों ने प्रधानमंत्री का काफिला रोक समस्‍याओं से रूबरू करवाया। राज्‍य में आई बाढ़ के कारण 875 गांव प्रभावित हुए हैं और अब तक कुल 2 लाख 30 हजार लोगों की जान बचायी जा चुकी है। 3248 जानवरों को भी सुरक्षित स्‍थान तक पहुंचाया गया है। राज्‍य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन सभी आवश्‍यक सेवाओं जैसे पानी और बिजली की आपूर्ति बहाल कर रहा है। बाढ़ग्रस्‍त लोगों के लिए भोजन और दवा की व्‍यवस्‍था की गई है। स्‍कूलों को शेल्‍टर और उपचार केंद्रों में बदल दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button