सिमरी पंचायत के सरपंच व भाजपा नेता झड़ी लाल यादव की मृत्यु से प्रखंड में शोक का लहर व्ययाप्त

सिमरी पंचायत के सरपंच व भाजपा नेता झड़ी लाल यादव की मृत्यु से प्रखंड में शोक का लहर व्ययाप्त

जेटी न्यूज बिस्फी।

बिस्फी प्रखंड के सिमरी पंचायत ग्राम कचहरी के सरपंच एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता 60 बर्षीय झड़ी लाल यादव की मृत्यु बुधबार को पीएमसीएच में ईलाज के दौरान हो गई।भाजपा के वरिष्ठ नेता व सरपंच झड़ी लाल यादव लम्बे अरसे से बीमार चल रहे थे ।वे अपने पिछे दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए है।उनके मृत्यु पर राजद पूर्व विधायक डॉ0 फैयाज अहमद,भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर,नूरचक पैक्स अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव,राजद नेता पूर्व जिला पार्षद अजित नाथ यादव, प्रदेश जदयू महासचिव सीमा मंडल,जदयू नेता राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा,पूर्व मुखिया महेंद्र कापड़ी, पूर्व सरपंच इंद्र देव लाल कर्ण एवं पत्रकार दिवाकर लाल सहित सभी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वे समाज के बहुत बड़े हितैषी थे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button