नदी में डूबने से युवक की मौत,14घंटे कड़ी मसक्कत के बाद शव बरामद

नदी में डूबने से युवक की मौत,14घंटे कड़ी मसक्कत के बाद शव बरामद

जेटी न्यूज


वीरपुर बेगूसराय

वीरपुर प्रखंड के गेंहरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित बलान नदी में डूबे युवक का लाश 14 घंटे के बाद रविवार की सुबह कड़ी मसक्कत के बाद निकाली गई। शव निकाले जाने की खबर मिलते ही लोगों की हुजूम लाश को देखने के लिए उमर परी। विदित हो कि बीते शनिवार को गेंहरपुर निवासी मिठू साह के पुत्र गोविंद साह बलान नदी के नौका घाट में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई थी।घटना की सूचना पाकर वीरपुर पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

इधर घटना की खबर मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को ढाढस बढ़ाया। मुखिया राम शंकर दास ने पीड़ित परिवारों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि प्रदान की। मौके पर जिला पार्षद सुल्ताना बेगम,रौशन चौरसिया, शुभम कुमार, नवीन कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य कलावती देवी ,वार्ड सदस्य समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button