ऑटो में युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में फैला सनसनी

ऑटो में युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में फैला सनसनी

जेटी न्यूज
वीरपुर बेगूसराय

वीरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित वीरपुर किसान भवन के पास से एक काले और पीले रंग के ऑटो को सुबह में लोग लावारिस अवस्था में देखकर जब उसकी जांच के लिए ग्रामीणों ने ऑटो के पास जब पहुंचा तो एक 35 वर्षीय युवक का शव उसमे बरामद हुआ जिसकी सुचना ग्रामीणों ने तत्क्षण वीरपुर पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार, अवरनिरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, राजकुमार समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की।

जिसमें मृत युवक का पहचान हैवतपुर पंचायत के कोरिया निवाशी राजकुमार सहनी के 35वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई है।जो ऑटो चलाया करता था और इनकी मृत्यु के बारे में लोगों ने अनुमानित रूप से हृदयाघात के कारण होने की बात बताई है।जिसको पुलिस अपने कब्जे में लेकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button