नहीं रहे पूर्व मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री सतीशनगर ग्रामवासी लक्ष्मण सहनी

नहीं रहे पूर्व मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री सतीशनगर ग्रामवासी लक्ष्मण सहनी
जे टी न्यूज़/गीता कुमार

खगड़िया : जिला के परबत्ता प्रखंड के समाजसेवी सह पूर्व मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री सतीशनगर ग्रामवासी लक्ष्मण सहनी का निधन हो गया उनके निधन से परबत्ता प्रखंड के कई पंचायतों में शोक की लहर दौड़ पड़ी वही पिपरा लतीफ मड़ैया पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि डॉ रामविलास शर्मा ने शोकाकुल परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को इस दुख भरी घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में परबत्ता मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री प्रभुदयाल सहनी, सभापति सदानंद सहनी, सत्येंद्र सहनी, बैसा के मुखिया प्रतिनिधि शिव यादव, डीलर शंभू यादव, राजेश अग्रवाल, डबलू अग्रवाल, मंटू शर्मा, सौढ़ उत्तरी पंचायत के मुखिया संजना देवी, पूर्व मुखिया पृथ्वी सिंह,महद्दीपुर के मुखिया कुमारी मिलन सिन्हा, नगीना सिंह, श्रीकांत सिंह, मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह, देवरी के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि कुमार गौरव ,कुमोद कुमार रंजन उर्फ रिक्की ,अभिषेक कुमार इत्यादि गण ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए हैं।

Related Articles

Back to top button