स्टेशन दुर्गा पूजा समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए महानुभावों को किया गया सम्मानित 

स्टेशन दुर्गा पूजा समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए महानुभावों को किया गया सम्मानित 

जेटी न्युज 

मोतिहारी,पू०च०।

बृहस्पतिवार को स्टेशन दुर्गा पूजा समिति द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया।उक्त समारोह में स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार के द्वारा आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान-वेद विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय,महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो•विमलेश कुमार सिंह,पूजा समिति के आचार्य अरुण कुमार तिवारी,भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अवनीश कुमार,हृदय रोग चिकित्सक डा•निरंजन सागर,होम्योपैथ चिकित्सक डा•अशोक कुमार,रोगी कल्याण समिति सदस्य कुन्दन शुक्ल,प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक कुमार सिंह,नशामुक्ति केंद्र सदर अस्पताल के बच्चा प्रसाद यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना,नगर इंस्पेक्टर विजय प्रसाद राय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में नगर इंस्पेक्टर श्री राय द्वारा पूजा समिति के सदस्य सूरज कुमार,गंगु कुमार,जितेन्द्र ठाकुर,साहिल कुमार,आकाश,सन्नी,सोनू,संतोष,राहुल आदि को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धनकिया गया।

उक्त जानकारी पूजा समिति के संरक्षक व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार ने दिया।

Related Articles

Back to top button