तिरंगा यात्रा में शामिल लागों के उत्साह एवं समर्थन से आम आदमी पार्टी आने एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आयेगी:

तिरंगा यात्रा में शामिल लागों के उत्साह एवं समर्थन से आम आदमी पार्टी आने एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आयेगी: संजीव झा

देशभक्ति और राष्ट्रवाद की परिभाषा को परिभाषित करेगी आप: संजीव झा
जे टी न्यूज़, पटना

आज आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस एवं भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी बिहार की ओर से पटना में एक विशाल तिरंगा-यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा-यात्रा का नेतृत्व आप के बिहार प्रभारी सह बुराड़ी विधानसभा दिल्ली के विधायक संजीव झा ने किया। तिरंगा-यात्रा में पूरे बिहार से करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पटना के मिलर स्कूल से गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर तक के इस तिरंगा-यात्रा में लोग अपने अपने हाथों में तिरंगा लेकर देश एवं राष्ट्रभक्ति के नारे लगा रहे थे।

तिरंगा-यात्रा को संबोधित करते हुए बिहार प्रभारी सह बुराड़ी विधानसभा दिल्ली के विधायक संजीव झा ने कहा कि भारतीय संविधान को अंगीकृत किये हुए 72 वर्ष गुजर गए लेकिन मौजूदा समय में सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या आज भी हमारा संविधान उतना ही प्रासंगिक है या फिर राजनीतिक बेड़ियों में जकड़ कर नेताओ द्वारा अपने हिसाब से प्रयोग किया जा रहा है क्योंकि आज ज्यादातर पार्टियां देशहित नही बल्कि अपने राजनैतिक हितों की पूर्ति में लिप्त हैं। आम आदमी पार्टी का उद्वेश्य संविधान को जनता के लिए लागू करवाना है।

उन्होंने कहा कि आज बिहार में जदयू अपने 15/16 वर्षों की उपलब्धि गिना रही है जबकि हकीकत है कि आज उद्योग एवं रोजगार के लिए बिहार के लोग यहॉं से पलायन कर रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि राजद सरकार से भी ज्यादा पलायन इस सरकार में हुआ है। बिहार में उद्योग पर पूछे जाने वाले सवाल पर सरकार मौन हो जाती है इन्हें इस बात का डर रहता है कि कहीं कोई और नहीं अपना आर्थिक विकास कर ले।
उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा की स्थिति इतनी दैनीय है कि आये दिन कुलपतियों के घर पर छापे पड़ रहे हैं। पिछले 16 वर्षों में आईआईटी/आईआईएम को छोड़कर कोई भी संस्थान अपने खुद के अतीत से भी कंपीट नहीं कर पा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 16 वर्षों से एनडीए के डबल इंजन की सरकार है लेकिन फिर भी बिहार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून व्यवस्था एवं उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अन्य सभी राज्यों से काफी पीछे है। बिहार प्रभारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का चरित्र एक सच्चे देशभक्त का है किन्तु जरूरत पड़ने पर हम राष्ट्रवादी बनने से भी पीछे नहीं हटेगें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लखनऊ, आगरा, नोएडा, अयोध्या, सूरत आदि में भी तिरंगा संकल्प यात्रा का सफल आयोजन कर चुकी है।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विपीन राय, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डा. शशिकांत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहु, प्रदेश मीडिया समन्वयक राजेश सिन्हा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता बब्लू प्रकाश, गुल्फीशा यूसूफ, पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव, अंगेश कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव श्रीवत्स पुरूषोत्तम, नियाज अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष रिना श्रीवास्तव, पार्टी के श्रमिक विकास संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रागिनी लता सिंह, पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष उमा दफ्तुआर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डा. पंकज गुप्ता, आप नेत्री डा. प्रिया, निवेदिता कुमारी, अररिया से चंद्रभूषण, वसी आलम, अरवल से हीरालाल, औरंगाबाद से संजय सैनिक, कटिहार से सुदीप राय एवं विनोद राज झा, किशनगंज से अलीमुदीन अंसारी एवं मोहम्मद शकील, कैमूर से सुधाकर तिवारी, खगड़िया से गणेश दत्त एवु नवल किशोर, गया से अभिषेक कुमार, अमित कुमार एवं अशोक कुमार सिंह, गोपालगंज से आशुतोष मिश्रा एवं जियाउल हक, जमुई से राजकुमार, जहानाबाद से अर्जुन ठाकुर, नीरज कुमार एवं बालेश्वर जी, दरभंगा से अजित रौठार, नवादा से धीरज सिंह तथा विनोद विनीत, पटना से अरविंद कुमार पंकज, पुर्वी चंपारण से परमात्मा सिंह, बांका से विकास सोनी, बेगुसराय से शिवदयाल साहु, शेखपुरा से ई. उमाशंकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button