धान अधिप्राप्ति को ले कर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आहूत बैठक में डीएम अमित कुमार हुए शामिल

धान अधिप्राप्ति को ले कर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आहूत बैठक में डीएम अमित कुमार हुए शामिल

 

 

जेटी न्यूज मधुबनी।

जिला पदाधिकारी अमित कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण बिहार की अध्यक्षता में आहूत बिहार राज्य स्तरीय धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक में शामिल हुए|बताते चलें कि ऑनलाइन संचालित इस समीक्षा बैठक में बिहार के सभी जिलों में धान अधिप्राप्ति की स्थिति की समीक्षा की गई।वहीं समीक्षा उपरांत जिलाधिकारी ने बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिए जिले में कुल 317 पैक्स में से 200 पैक्स सक्रिय रूप से धान अधिप्राप्ति में जुटे हुए हैं। अन्य भी जल्द ही अपनी गतिविधि आरंभ कर देंगे। बता दें कि पिछले वर्ष अबतक 400 मिट्रिक टन धान खरीद हुआ था जो इस वर्ष 630 मिट्रिक टन तक पंहूच गया है।जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि धान खरीद में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। सभी केंद्रों से उनके द्वारा गुणवत्ता पालन किए जाने का घोषणा पत्र लिया जाए। गुणवत्ता की परख के लिए केंद्र एवं राज्य स्तरीय समिति द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया जाना है, इस परिप्रेक्ष्य में उप विकास आयुक्त, मधुबनी को धान अधिप्राप्ति की सभी गतिविधियों की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में कटाई का काम अंतिम चरण में है, ऐसे में किसानों से सीधे धान अधिप्राप्ति की जाए। यदि किसी बिचौलिए की संलिप्तता पाई जाती है तो सभी संबंधितों पर कठोर कारवाई की जाएगी।उक्त बैठक में श्री विशाल राज, उप विकास आयुक्त,श्रीमती वंदना कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, श्री अजय कुमार भारती, जिला सहकारिता पदाधिकारी, श्री शिव कुमार पंडित, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button