कल्याणपुर प्रखंड के नामापुर निवासी कवि राम सकल विद्यार्थी का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

कल्याणपुर प्रखंड के नामापुर निवासी कवि राम सकल विद्यार्थी का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

जे टी न्यूज़,समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के नामापुर निवासी 89 वर्षीय कवि राम सकल विद्यार्थी का निधन मंगलवार को उनके पैतृक गांव में हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कवि राम सकल विद्यार्थी ने काव्य कृतियां,अमरावती, किरणमयी,भाव गंधा, शब्दों की बारात, शब्द गंगा आदि रचनाएं लिखी थी। वही कवि राम सकल विद्यार्थी के प्रमुख रचनाएं आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रो से प्रसारित होता रहा है। वही उन्हें राष्ट्र भाषा रत्न,मिथिला रत्न आदि सम्मानों से भी सम्मानित किया गया था। जानकारी के अनुसार श्री विद्यार्थी रेल विभाग से 1989 में सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिसमें अधिवक्ता विमल किशोर राय,अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी,अधिवक्ता रवि शंकर चौधरी,कवि मुरलीधर ब्रजेश, रागेश देव, नामापुर के मुखिया राम विनोद ठाकुर,प्रखंड मुखिया संघ संयोजक विजय शर्मा,समाजसेवी पीयूष पुष्कर,बिट्टू झा,अनिल राय,अमित कुमार आदि लोग शामिल हुए

Related Articles

Back to top button