नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि सच्चे लगन के साथ करें गांव का विकास–पूर्व विधायक।

नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि सच्चे लगन के साथ करें गांव का विकास–पूर्व विधायक।

गाँव के चहुमुखी विकास की धुरी है ग्राम पंचायत प्रतिनिधि—दुर्गा प्रसाद।

किसानों को लड़नी होगी अपने हक की लड़ाई, वरना लुटते रहेंगे बिचौलिए एवं अधिकारी—जिलापार्षद।

दूध के विना जिंदगी असंभव—बैद्यनाथ।

पशुपालक किसानों की ओर से 10 फरवरी 2022 को होगा जबर्दस्त प्रदर्शन।

खानपुर, प्रखण्डक्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाँसोपुर के परिसर में आज पशुपालक किसान संघ के द्वारा नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने कहा कि नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि सभी भेद भाव भुलाकर गांव का विकास सच्चे लगन से करें।उन्होंने कहा कि आप ही पंचायत के विकास की धुरी हैं।आप चाहेंगे तो आदर्श पंचायत का निर्माण हो सकेगा।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग, चादर,माला और प्रस्सति प्रमाण पत्र देकर किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि पशुपालक किसानों को अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी, नहीं तो उन्हें लुटते रहेंगे यहाँ के विचौलियों और अधिकारी।उन्होंने कहा कि हम किसानों के हित में हमेशा आवाज बुलंद करते रहें हैं और करते रहेंगे।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था के संयोजक बैद्यनाथ चौधरी ने कहा कि मानव जाति को जन्म से लेकर मृत्यु तक दूध की आवश्यकता होती है।बिना दूध के कोई रह नहीं सकता।अतः दुग्ध उत्पादक किसानों को उचित दाम और सम्मान मिलना चाहिए।उन्होंने केसीसी ऋण माफ करने,किसानों के उत्पाद के उचित दाम मिलने, रियासत दरों पर पशुचारा और चिकित्सा प्रदान करने हेतु आगामी 10 फरवरी 2022 को समस्तीपुर की धरती पर जोरदार प्रदर्शन करने की बात कही।उन्होंने उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों को भाग लेने की अपील किया।


कार्यक्रम को संघ के जिलाध्यक्ष एवं पशुप्रेमी महेंद्र प्रधान,पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा,रामनरेश राय,गंगा प्रसाद झा,चंद्रशेखर राय आदि ने संबोधित किया जबकि सम्मान पाने वालों में जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह, मुखिया अनिता देवी,सरिता देवी, अरुण कुमार सिंह, रमेश मांझी,रामबालक सहनी,गोविंद पासवान,तलहत फरीदा, सरपंच शत्रुघ्न ठाकुर,फूल कुमारी, चंद्रशेखर सिंह आदि प्रमुख हैं।
मौके पर विजय कुमार शर्मा, अशोक कुमार मंडल,शिक्षक लाल बाबू,रामनारायण सिंह, महेश्वर राम,रविन्द्र राय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button