वार्ड सचिवों द्वारा 4 वर्षों की मजदूरी एवं सेवा के स्थाई की मांग जायज है : प्रभु देव यादव माले

वार्ड सचिवों द्वारा 4 वर्षों की मजदूरी एवं सेवा के स्थाई की मांग जायज है : प्रभु देव यादव मालेT

जेटी न्यूज

छौड़ादानो पूर्वी चंपारण- सरकार के आदेशानुसार वार्ड सचिवों की बहाली हुई थी। विगत 4 वर्ष 6 माह तक वे लोग श्रम से जुड़े रहे हैं। उनकी सेवा की स्थाई की मांग न्याय संगत है। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से माले के जिला सचिव प्रभु देव यादव, जिला कमेटी सदस्य भैरव दयाल सिंह, रूप लाल शर्मा ,भाग्य नारायण चौधरी तथा विष्णु प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से कही है।
उन लोगों ने कहा कि वार्ड सचिव की शिक्षा मैट्रिक, इंटर ,ग्रेजुएट वे अब कहां जाएंगे । बेरोजगारी की मार- कैसे जिंदगी बीतेगी हमारी! यही सवाल लेकर राजधानी पटना में गए थे वार्ड सचिव। जहां पर उन्हें पुलिस प्रशासन की लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा है। जिससे ठंडी के मौसम में नीतीश- मोदी सरकार की दमनकारी तस्वीर सामने आई है। जिसकी भाकपा माले ने कड़ी निंदा की है।

Related Articles

Back to top button