धूमधाम से मनाया गया 73 वा गणतंत्र दिवस, शान से फहराया तिरंगा

धूमधाम से मनाया गया 73 वा गणतंत्र दिवस, शान से फहराया तिरंगा

जेटी न्यूज़

कोटवा:( पूर्वी चम्पारण ) गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रखण्ड में खूब चहल पहल दिखी।तिरंगे को सलामी देने के साथ धूमधाम से इस दिवस को मनाया गया। 73 वे सालगिरह के रूप में बुधवार को झंडोत्तोलन का कार्यक्रम निर्धारित समय से शुरू हुआ।जिसका शुभारंभ कोटवा प्रखंड मुख्यालय से प्रखंड प्रमुख विभा देवी द्वारा तिरंगा फहरा सलामी दी गई इस दौरान पुलिस के जवानों द्वारा परेड भी किया गया।

थाना परिसर में थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया,वही अंचल कार्यालय में सीओ उपेंद्र कुमार तिवारी,बालविकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ पूनम कुमारी,सेंट्रल बैंक परिसर में ब्रांच मैनेजर प्रकाश किशोर सिन्हा ग्रामीण बैंक परिसर में ब्रांच मैनेजर आतिफ शेहेरियाद ,कझिया कॉलेज परिसर में प्रचार्य दिवाकर कुमार , कोटवा गुरुकुल शिक्षण संस्थान में बीडीओ सिमा कुमारी,रामलखन राय संस्कृत विद्यालय दीपयु में प्रभारी व्यवस्थापक रामबाबू यादव,पंचायत सरकार भवन पोखरा में मुखिया मुखलाल राम, स्टेट बैंक में जितेंद्र कुमार ,वही गांधी ग्राम जेसोली पट्टी में सीओ उपेंद्र कुमार तिवारी के साथ साथ सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों एवम ग्राम पंचायतों ,ग्राम कचहरी में भी मुखिया व सरपंचो ने शान से तिरंगा फहराया।

मौके पर रामायण सिंह,सरोज यादव,राजेश्वर यादव,सेवा निवृत्त शिक्षक महिंद्र राय ,एलएस पिंकी कुमारी,सुचिता कुमारी,अनिता कुमारी,कार्यपालक सहायक गजेंद्र कुमार, कार्यालय सहायक राजकुमार, परियोजना समन्यवक प्रीति लता,अमित कुमार, जय शंकर यादव,प्रमुख पति सुनील दास, जिला परिषद सदस्य मनोज मुखिया, जिला परिषद सदस्य मनोज पासवान, राजस्व अधिकारी क्षतज्ञ कुमार,आइएसआई धनन्जय शर्मा,पीएसआई विभा कुमारी,पीएसआई रूबी कुमारी,ललन कुमार,राजेश सिंह,प्रिंस कुमार,एसआई केशव कुमार सिंह, प्रखंड कार्यालय सहायक मारुति गुप्ता,प्रखंड नाजिर उपेंद्र सिंह,राजन दुबे,पन्नालाल यादव,ओमप्रकाश सिंह,बिजली विभाग के अर्जुन कुमार यादव,पूर्व मुखिया सजावल राम,ओम प्रकाश शर्मा,दुलार यादव,मुखिया मुखलाल राम,राघव प्रसाद यादव, ललन यादव, सरपंच शर्मा राम सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button