ताजपुर प्रखंड के कस्बे आहर पंचायत में विधायक ने जरूरतमंदो के बीच किया कंबल वितरण

ताजपुर प्रखंड के कस्बे आहर पंचायत में विधायक ने जरूरतमंदो के बीच किया कंबल वितरण

जे टी न्यूज़

समस्तीपुर : ताजपुर प्रखंड के कस्बे आहर पंचायत के बक्खो टोल के जरूरतमंद लोगों के बीच मोरवा विधायक रणविजय साहू ने कंबल का वितरण किया। विधायक ने लोगों से कोरोना से सचेत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सच्ची सेवा है। लगातार बढ़ रहे ठंड के बावजूद सरकार कहीं कोई सरकारी इंतजामात नहीं है। विधानसभा के सभी पंचायतों में जरूरतमंद लोगों के बीच निजी कोष से कंबल वितरण किया जाना है। मौके पर नवीन कुमार,नुरूजोहा आफो, महताब आलम विक्की,अजहर मिकरानी, आशिफ इकबाल, रजनीश यादव, राहुल राय,चमन यादव, मोहम्मद छोटे, आलोक राज आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button