अजय बने प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष तो चन्द्रशेखर सिंह बने उपाध्यक्ष

अजय बने प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष तो चन्द्रशेखर सिंह बने उपाध्यक्ष

जे टी न्यूज़

केसरिया, पू०च० : स्थानीय मुखिया चन्द्रशेखर सिंह के थाना चौक स्थित परिसर में सोमवार को प्रखंड मुखिया संध की एक बैठक हुई। बैठक में प्रखंड मुखिया संघ का चुनाव हुआ। बैठक की अध्यक्षता कवलपति देवी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्वी सुन्दरापुर पंचायत के मुखिया अजय यादव को अध्यक्ष तथा लोहरगंवा पंचायत के मुखिया चन्द्रशेखर सिंह को उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी चुना गया। जबकि पश्चिमी सुन्दरापुर पंचायत के मुखिया  कवलपति देवी को सचिव व खिजिरपुरा-बेनीपुर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।


संध के नए पदाधिकारी चुने जाने पर मुखिया दिलीप कुमार यादव, पूर्व मुखिया अभय यादव, मुखिया गीता देवी ,मोहीबुल्हा, चन्देश्वर सहनी, सुभाष भगत, इन्दु देवी, बीरबहादुर राम, फैजान मुतस्फा अंसारी, मुखिया भोला कुमार, कुमारी आर्ची, ज्योति देवी, हिरालाल सहनी, मन्टु सिंह, सोनू सिंह समेत कई लोगों ने बधाई दी। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर अजय कुमार यादव ने कहा कि जनता के हित में मुखिया संघ काम करेगा। मिल-जुलकर पूरे प्रखंड में विकास को गति दी जाएगी। उपाध्यक्ष चन्देश्वर सिंह ने कहा कि जनता के हित में मुखिया संघ बेहतर काम करेगा।मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।इस दौरान नवनिर्वाचित मुखिया को अंग वस्त्र देकर सम्मानित की गई। मौके पर देवालाल यादव, ई भोला कुमार, अशोक गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button