छापेमारी में 54 लीटर शराब बरामद एक तस्कर गिरफ्तार

छापेमारी में 54 लीटर शराब बरामद एक तस्कर गिरफ्तार


जेटी न्यूज। मधुबनी।
जयनगर और लदनियां थाना की पुलिस ने अलग अलग छापेमारी कर एक तस्कर व 54 लीटर शराब बरामद की है। जयनगर थाना के वाटरगेज चौक पर 45 लीटर शराब,एक साइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
इधर लदनियां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर दोनवारी गांव के नन्द किशोर कामत के घर के बगल में लगी गेहूं की फसल के खेत से 9 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद की है।


थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के अनुसार गुप्त सूचना पर रविवार को दिन के करीब दो बजे एएसआई शिवशंकर प्रसाद को सशत्र बल के साथ दोनवारी गांव भेजा गया। जहां पुलिस बल ने नन्द किशोर कामत घर के बगल की गेहूं की खेत से 9 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद किया।
उन्होंने बताया कि एएसआई शिवशंकर प्रसाद के लिखित आवेदन के आलोक में नन्द किशोर कामत के विरुद्ध केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button