अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण के लिए अरेराज नगर में की गई प्रभात फेरी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण के लिए अरेराज नगर में की गई प्रभात फेरी

 

जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

अरेराज पूर्वी चंपारण- सोमेश्वर नाथ महादेव की नगरी के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत हुई!अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पंचायत और अनुमंडल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण के लिए स्कूली छात्राओं, शिक्षकों, नगर पंचायत के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर, अनुमंडलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, ASP साहब चिकित्सा पदाधिकारी, महिला चिकित्सा पदाधिकारी सहित सैकड़ों स्कूली बच्चों के द्वारा स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के नारे के साथ अनुमंडल कार्यालय से बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर तक प्रभात फेरी निकला!कार्यक्रम के दूसरे चरण में चित्रकला, कविता, निबंध, कबड्डी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया!

कार्यक्रम के आखिरी चरण में प्रतियोगिताओं में सफल छात्राओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महिलाओं को मेडल, प्रमाणपत्र, उपहार आदि वितरित किया गया!कार्यक्रम में चिकित्सा, आंगनबाड़ी, जनवितरण प्रणाली, महिला आरक्षी, ब्रह्म कुमारी संस्था, महिला अधिवक्ताओं के साथ पूर्व मुखिया सह समाज सेवी को सम्मानित किया गया!अपने संबोधन में अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजीव कुमार जी ने इस कार्यक्रम को एतिहासिक बताया साथ ही महिला दिवस पर समस्त सम्मानित महिलाओं को उनके द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने योगदान के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया ASP साहब ने प्रत्येक विद्यालय में महिलाओं के प्रति अपनी सोच और सामाजिक विकास में अपनी भूमिका के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए जरूरत पर बल दिया तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से एक आरक्षी टीम बनाने की योजना का आश्वासन दिया,

कार्यपालक पदाधिकारी ने स्वच्छता और सामाजिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत बताया, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर विजय अमित ने प्रभात फेरी के दौरान बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सामुहिक भजन प्रस्तुत किया और सम्मान समारोह में अरेराज के सर्वांगीण विकास के लिए अनुमंडल पदाधिकारी और कार्यपालक पदाधिकारी, ASP साहब सहित उपस्थित महिला पदाधिकारी, शिक्षकों का आह्वान किया कि आज जरूरत है कि धर्म के द्वारा धन प्राप्ति के लिए समर्पित रहा जाए साथ ही महिलाओं को उनके बच्चों को सुसंस्कार देने की बात पर जोर दिया जाए अंत में पहाड़ पूर की CDPO द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया

Related Articles

Back to top button