बिहार प्रवासी संघ द्वारा भारतीय जनता पार्टी के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में किया गया

दिनांक 10 अक्टूबर 2019 को बिहार प्रवासी संघ भवन भायंदर पूर्व मुंबई में बिहार प्रवासी संघ द्वारा भारतीय जनता पार्टी के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय नेता सह बिहार प्रवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बलवंत शास्त्री जी, गोपालगंज बिहार के पूर्व सांसद जनक राम,बिहार भाजपा उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा, आरएसएस के बिहार प्रभारी प्रधुम्न श्रीवास्तव, भाजपा महाराष्ट्र, बिहार प्रकोष्ठ के महासचिव डी एन ठाकुर ,मीरा भायंदर के भाजपा विधायक सह प्रत्याशी नरेंद्र मेहता जी के समक्ष बिहार प्रवासी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह जी ने बिहार प्रवासी संघ के युवा अध्यक्ष शशांक मिश्रा,पालघर जिला बिहार प्रवासी संघ अध्यक्ष अमित कुमार सिंह एवं बिहार प्रवासी संघ के हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में पुनः प्रवेश किया।

Related Articles

Back to top button