नासवीं के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाते जाने पर किया सम्मानित





नासवीं के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाते जाने पर किया सम्मानित

 

जेटी न्यूज

मधुबनी : नेशनल एशिसियोशन ऑफ स्ट्रीट वेंडिंग इंडिया (नासवीं) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रूप में मधुबनी के फुटपाथ विक्रेताओं के नेता राजेंद्र प्रसाद को शामिल किया गया है।जिसको लेकर आज फुटपाथ विक्रेता संघ मधुबनी और गरीब गुरबा अधिकार मंच संगठनों के द्वारा राजेंद्र प्रसाद उर्फ नेताजी को नगर के गिलेशन दुर्गा मंदिर में गिलेशन गुदरी बाजार समिति एंव नगर के व्यवसायी वर्गों और फूटपाथ विक्रेताओं द्वारा दिन के 1 बजे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी फुटपाथ विक्रेताओं और गिलेशन व्यवसायी द्वारा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पाग दोपट्टा माला पहनाकर स्वागत सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए नगर सेवक विजय घनश्याम ने कहा कि आज मधुबनी के लिए यह गौरव का विषय है कि हमारे समाज से गरीब गुरबा लोगों के हक और अधिकार की बात करने वाली आवाज को नासवीं में शामिल किया गया है। वहीं नेताजी राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि अब मधुबनी के साथ साथ मुझे पूरा बिहार और देश के फुटपाथ विक्रेताओं के बेहतरी के लिए काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है,जिसे मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। उनके हक और अधिकार को लेकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाऊंगा। सम्मान कार्यक्रम में अशोक ,कुशेश्वर ज,कमलदेव साह, जमुना देवी,आंनदी देवी,कमली देवी,हीरा देवी,मोहन कारक,जीबछ साह,धनदेव साह,मुसाय साह सहित सैकड़ों दुकानदारों और फुटपाथ विक्रेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button