विभिन्न क्षेत्रो में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, दो की हालत नाजुक।

🔊 Listen This News   रमेश शंकर झा के साथ टिंकू कुमार की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र और रोसड़ा थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में कम तीन व्यक्ति की हुई मौत। जबकि दो की हालत नाजुक है। मिली जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा पंचायत के जनता […]

Loading

 

रमेश शंकर झा के साथ टिंकू कुमार की रिपोर्ट,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र और रोसड़ा थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में कम तीन व्यक्ति की हुई मौत। जबकि दो की हालत नाजुक है।
मिली जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा पंचायत के जनता चौक के पास एक पिकअप भान के चालक ने नशे के हालत में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कुचल जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज कल्याणपुर के निजी अस्पताल में किया जा रहा है। वहीँ मृतक की पहचान वारिसनगर थाने के मेहंदीपुर निवासी रमेश ठाकुर 42 वर्ष के रूप में कीया गया है।

वहीं दूसरा घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक पिकअप भान ने अल्टो कार में टक्कर हो जाने के कारण दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। कल्याणपुर में घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही, कल्याणपुर के आक्रोशित लोगों ने कल्याणपुर थाने के सामने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क को कई घंटों तक जाम कर दिया। जिस कारण समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग घंटों यातायात ठप रहा।

Loading