बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसाई के मुंशी को भारी गोली, घायल मौके से 9 एम एम को गोली का खोखा बरामद

दो बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसाई के मुंशी को भारी गोली, घायल

मौके से 9 एम एम को गोली का खोखा बरामद

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

 

मधुबनी। मधुबनी जिले के जयनगर बाजार के मेनरोड में दो बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी के मुन्सी को गोली मारकर घायल कर दिया।
घटना 9 बजे रात की है। मुन्सी एक थैला लेकर वापस अपने जा रहा था। घायल मुन्सी जयनगर वार्ड न. 10 निवासी अशोक कुमार साह है। जिसे घर लौटते वक्त दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर वाटरवेज की ओर भाग गये। बताया जाता है कि मैनरोड स्थिति डा. रीता झा गली में दीपक स्टोर्स में कार्यरत मुंसी अशोक साह दुकान बंद के बाद घर लौट रहा था। आगे मैनरोड के विक्की किराना के सामने पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से एक बाइक पर दो अपराधी उसे घेरा। तथा थैला छिनने के लिए गोली मार दिया। हालांकि अपराधी का गोली मुंसी के सर को छूते हुये निकल गया। तथा वह जख्मी हो गया। आननफानन में लोगो ने उसे अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने इलाज कर रहे है। घायल खतरे से बाहर बताया जाता है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही गश्तीदल के एएसआई संतोष कुमार मौके पर पहुंची। तथा अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान लिया। इधर सर्किल इंस्पेक्टर आर.के.भानु,प्रभारी थानेदार बी.डी.राम अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लिया है।तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि थैले में एक बोतल था। अपराधी लूटने के ख्याल से गोलीकांड को अंजाम दिया है। हालांकि मुंसी के थेले में तकादा का रूपया नही था। एक 9 एमएम की गोली का खोखा बरामद हुआ है।

Related Articles

Back to top button