जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा” कार्यक्रम

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा” कार्यक्रम


जे टी न्यूज़

गया: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया कि तत्वाधान में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार द्वारा 13 से 15 अगस्त तक चलाये जा रहे “हर घर तिरंगा” कैंपेन के द्वारा आज दिनांक 12.08.2022 को अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया अंजू सिंह ने शहर के स्लम एरिया नाचकोची भुईटोली, सब्जीमंडी डेल्हा भुईटोली, मालगोदाम भुईटोली में जाकर महिलाओ, बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच झंडा का वितरण किया, इसके साथ ही लोगों को राष्ट्र सम्मान और ध्वज की गरिमा और देश को आजाद कराने में क्रांतिकारीयों के योगदान से परिचित कराया गया है।इस संबंध में सिह ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और हमारा संविधान भारत को एक आदर्श और मजबूत राष्ट्र बनाने की क्षमता रखता है।

 

बच्चों को संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का सम्मान करना चाहिए, देश सर्वाेपरि है। इसका ध्यान और मान रखना चाहिए।राष्ट्रीय ध्वज हमारी स्वतंत्रता की पहचान है और हमारे देश का अभिमान है और हमारे मन मे देश के प्रति सम्मान की भावना जगाता है इसलिये हमें इसका सम्मान करना चाहिये।
इस अवसर पर आरपीएफ SI, पुलिसकर्मी, रेल कोर्ट कर्मचारी देवेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा कर्मचारी विकास कुमार के अलावा काफी संख्या में स्लम एरिये के बच्चे, बुजुर्ग एवम महिला शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button