शहलेश पूजा मनोकामना मंदिर में मन्नतें होती पूरी,धूमधाम सें मनाई गई शहलेश पूजा

शहलेश पूजा मनोकामना मंदिर में मन्नतें होती पूरी,धूमधाम सें मनाई गई शहलेश पूजा

 

जेटी न्यूज/मधुबनी

मधुबनी नगर के महाराजगंज वार्ड नंबर 13में स्थित श्री श्री 108शहलेश पूजा मनोकामना मंदिर में प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे विधि-विधान सें भगवान शहलेश की पूजा की गई।इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।बताते चले की इस मनोकामना मंदिर में सच्चे मन सें पूजा करने पर सभी मन्नतें पूरी होती है।इसे लेकर इस मंदिर के प्रति लोगो में काफी आस्था और विश्वास है। आधुनिकता के इस दौर में भी भगवान शहलेश पूजा के अवसर पर एक पुरानी अनोखी परंपरा निभाई जाती है।श्रद्धालुओं की मन्नतें पूर्ण होने पर भगता का खेल का का आयोजन बड़े धूमधाम सें किया जाता हैl

 

इस खेल को देखने के लिए महिला व पुरुष श्रद्धालुओ की काफी भीड़ उमड़ती है।लोगो में ऐसी मान्यता है की भगता का खेल करने सें ईश्वर काफी प्रसन्न होते है इस पूजा को संयोजक रामकेवल पासवान एवं अयोधी पासवान द्बारा श्रद्धालुओं के सहयोग सें किया जाता है।संयोजक रामकेवल पासवान ने बताया की मै और भगत अयोधी पासवान दोनों मिलकर पिछले कई वर्षों सें श्रद्धालुओं के सहयोग सें भगवान शहलेश पूजा का आयोजन करते है।इससे पहले हमलोग के पूर्वज द्बारा इस पूजा का आयोजन किया जाता था।जब तक हमलोग जीवित रहेंगे तबतक इस पूजा का आयोजन करते रहेंगे।इसके बाद मेरी आनेवाली पीढ़ी द्बारा भगवान शहलेश पूजा का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने बताया की यहाँ सच्चे मन सें पूजा करने पर श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।इस मौके पर सहयोगकर्ता विनोद चौधरी,अशोक चौधरी,शंभू चौधरी के अलावा कार्यकर्ता गोपी पासवान,शंकर पासवान,विनोद पासवान,दीपक पासवान,प्रमोद पासवान,दिनेश पासवान,महेश पासवान,बूधन पासवान,विकास पासवान एवं अन्य उपस्थित थे!

Related Articles

Back to top button