सरकार पेंशन से वंचित जे पी लोकतंत्र सेनानी की विधवा को पेंशन देने का प्रावधान करें- सुरेन्द्र ठाकुर

समस्तीपुर:

जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कृष्णा ज्ञान निकेतन पांडव नगर परिसर में रविवार को जे पी लोकतंत्र सेनानी संगठन की बैठक में राज्य के संघ के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने उपस्थित सेनानियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिहार सरकार के संकल्प संख्या 524 दिनांक 15 जुलाई 2015 के सभी बिंदुओं को अक्षरस: लागू करने का बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। आगामी 7 सितंबर 2022 को कोऑपरेटिव फेडरेशन बिल्डिंग पटना में आयोजित जे पी लोकतंत्र सेनानी की प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश सचिव चितरंजन राय ने संबोधन में कहा कि पेंशन से वंचित जे पी सेनानी की विधवाओं को पेंशन देने का प्रावधान करें। जिला अध्यक्ष राम बहादुर साहनी ने आवेदकों को अविलंब प्रशस्ति पत्र व ताम्रपत्र देने का सरकार से आग्रह करने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राम आशीष ठाकुर ने की। वहीं संचालन रामनाथ राय ने किया।

बैठक में उपस्थित जे पी लोकतंत्र सेनानियों में रामाधार ठाकुर, सरदारी राय, मिलन राय, रीना देवी, स्वर्गीय शत्रुघ्न शर्मा के पुत्र प्राणेश्वर कुमार राजू, राम सुभग राय, अवध साहनी, हलधर राय, पुरुषोत्तम मिस्र, पुरुषोत्तम कुमार, रामचंद्र तिवारी, भाग नारायण शर्मा, सुशील कुमार, मुनेश्वर साह, कमल किशोर ठाकुर, शंकर राय आदि ने अपने अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन रामनाथ राय ने किया।

संपादिकृत ठाकुर वरुण कुमार

Related Articles

Back to top button