अयाची नगर युवा संगठन ने रोगी को खून दे कर बचायी जान

अयाची नगर युवा संगठन ने रोगी को खून दे कर बचायी जान

मधुबनी।जेटी न्यूज।

पंडौल प्रखंड के गंगौली गांव के एक महिला मरीज को ईलाज के दौरान खून की आवश्यकता हुई ।
शरीर में हेमोग्लोबिन कम था । डॉक्टर के मुताबिक त्वरित ब्लड चढ़ाना जरूरी था। परिजन के पास तुरंत में कोई डोनर नही था जो मरीज के लिए डोनेट कर सके।परिजन ब्लड के लिए परेशान थे। ततुपरांत परिजन के शुभचिंतक शिक्षक रंजय राय द्वारा केस की जानकारी अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल को मिली। श्री मंडल ने परिस्थिति को देखते हुए बिना विलम्ब किये अपने संस्था के माध्यम से एक यूनिट B+पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध करवाये।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button