समस्तीपुर रेल मंडल में ’’राजभाषा पखवाड़ा- 2022’’ संपन्न

समस्तीपुर रेल मंडल में ’’राजभाषा पखवाड़ा- 2022’’ संपन्न
जे टी न्यूज़

समस्तीपुर : रेल मंडल में दिनांक 14.09.2022 से 28.09.2022 तक ’’राजभाषापखवाड़ा – 2022’’ मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े में हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं हिन्दी के प्रति रेल कर्मचारियों की जागरूकता बढ़ाने के लिए हिन्दी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, हिन्दी निबंध एवं हिन्दी वाक् प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया गया। मंडल के सभी रेलकर्मियों ने इस प्रतियोगिता में बड़े उत्साह से भाग लिया और ढे़रों ईनाम जीतने में सफल रहे।

इस पखवाड़ा का समापन समारोह दिनांक 28.09.2022 को अधिकारी क्लब परिसर, समस्तीपुर स्थित ’’ललित कला केन्द्र’’ में अंतर्विभागीय राजाभाषा प्रदर्षनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में रेल मंडल के सभी विभागों द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाया गया और प्रतियोगिता के विभिन्न प्रारूपों में पुरस्कार जीतने वाले रेलकर्मियों को मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक/समस्तीपुर, श्री आलोक अग्रवाल द्वारा नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राजभाषा पखवाड़ा में प्रतियोगिता के विभिन्न प्रारूपों में प्रथम पुरस्कार जीतने वालो में श्री अभिषेक कुमार, यातायात निरीक्षक/परिचालन/समस्तीपुर, श्री अजय कुमार, हेल्पर/टीआरएस/समस्तीपुर एवं श्रीमती विभा कुमारी, कार्याधी/मंडल रेल प्रबंधक सेल/समस्तीपुर मुख्य रूप से सफल रहे। प्रतियोगिता में द्वितीय एवं तृतीय इत्यादि स्थानों पर सफल रहे मंडल के कुल 18 रेलकर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट राजभाषा प्रदर्शनी के लिए रेल मंडल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमानुसार क्रमशः संरक्षा, कार्मिक, वाणिज्य, परिचालन, लोको शेड एवं सुरक्षा विभाग को शील्ड भी प्रदान किया गया। कार्मिक विभाग को जून, 2022 तिमाही के लिए अंतर्विभागीय राजभाषा कार्यकुशलता शील्ड भी प्रदान किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों के 14 हिन्दी अंशकालिक लिपिक तथा लेखा विभाग के 02 कर्मचारियों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक-।/ समस्तीपुर, श्री जे.के. सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक-।।/समस्तीपुर, श्री मनीष शर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/समस्तीपुर, श्री ओम प्रकाश सिंह, राजभाषा अधिकारी सह सहायक कार्मिक अधिकारी-।/समस्तीपुर, श्री प्रकाश कुमार सिंह के साथ-साथ रेल मंडल के सभी शाखाधिकारी एवं कई अन्य अधिकारी, पूर्व मध्य रेल रेल महिला कल्याण संगठन की अघ्यक्षा, श्रीमती अनुजा अग्रवाल उपस्थित थे।

अन्त में, इस अंतर्विभागीय राजभाषा प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का समापन राजभाषा अधिकारी सह सहायक कार्मिक अधिकारी-।, श्री प्रकाश कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button