अपहरण मामले में 12 दिनों के अंदर किया अपहृता को बरामद और अपहर्ता को गिरफ्तार

अपहरण मामले में 12 दिनों के अंदर किया अपहृता को बरामद और अपहर्ता को गिरफ्तार

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी।लदनियां थाना पुलिस ने एक अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत विवाहिता को केस दर्ज के 12 दिनों के अंदर अपहर्ता के साथ रहिका में एक चौक से शुक्रवार की रात बरामद कर लिया।
 थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपहर्ता प्रमोद कुमार यादव इसी थाना क्षेत्र के खोजा पंचायत के चिकनोत्वा गांव का रहने वाला है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया। जबकि अपहृत विवाहिता को मेडिकल जांच एवं धारा 164 के तहत कलम बन्द बयान के लिए न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया।
उन्होंने इस बाबत पूछने पर बताया कि घटना इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दुर्गा पूजा में अपहृता 29 सितंबर 022 को करीब साढ़े पांच बजे दुर्गा पूजा देखने खाजेडीह दुर्गा मंदिर जाने के क्रम में विवाहिता को अपहरण कर ली गई थी।
अपहृता की परिजन उसे काफी खोजबीन किया। कोई अतापता नहीं चला। हार थककर अपहृता की पिता ने लदनियां थाना 2 अक्टूबर 022 को इस बाबत लदनियां थाना में केस संख्या- 226/ 022 दर्ज कराया।
पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। 

14 अक्टूबर की शाम सूचना मिली कि अपहर्ता अपहृत विवाहिता के साथ दिल्ली से रहिका की ओर आ रहा है। भनक लगते ही इस कांड के अनुसंधानक एस आई जय प्रसाद यादव एवं एएसआई सच्चिदानंद सिंह को उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। दोनों पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ रहिका पहुंचे। जहां एनएच 527 बी रहिका से  बेनीपट्टी जाने वाली  सड़क किनारे अपहर्ता को अपहृत विवाहिता के साथ रंगेहाथ दबोच लिया गया।
इस कांड के अनुसंधानक एस आई जेपी यादव ने शनिवार की सुबह अग्रिम कार्रवाई करते हुए अपहर्ता प्रमोद कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया। वहीं अपहृता को मेडिकल जांच एवं धारा 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज करबाने के लिए न्यायिक हिरासत मधुबनी ले गया है।

Related Articles

Back to top button