स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए AECC- 1 का ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड क्लास विश्वविद्यालय द्वारा संचालित





स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए AECC- 1 का ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड क्लास विश्वविद्यालय द्वारा संचालित

जेटी न्यूज़, ठाकुर वरुण कुमार।

दरभंगा::- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश से प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉली सिन्हा के मार्गदर्शन में सभी स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं के लिए AECC-1 का सेंट्रलाइज्ड क्लासेज दिनांक 13.10.2022 से ऑनलाइन मोड में संचालित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि स्नातकोत्तर में कुछ छात्रों का लेट एडमिशन हुआ तथा जो पिछले क्लासेज (जो पूर्व में भी दिनांक 21.05.2022 से 04.06.2022 तक हाइब्रिड मोड में संचालित हुई थी) का फायदा नहीं उठा सके थे, उनके लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक बार पुनः सेंट्रलाइज्ड क्लासेज को ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जा रहा है। सभी क्लासेज 03.30 बजे से 05.00 बजे तक संचालित हो रहे हैं।

प्रथम क्लास दिनांक 13-10-2022 को प्रोफेसर गोपी रमण प्रसाद सिंह, पूर्व संकायाध्यक्ष, सामाजिक विज्ञान संकाय तथा पूर्व विभागाध्यक्ष समस्जशास्त्र विभाग के द्वारा लिया गया। दूसरा क्लास दिनांक 14.10.2022 को प्रोफेसर केo केo साहू, पूर्व प्राध्यापक, स्नातकोतर वनस्पति विज्ञान तथा पूर्व विकास पधाधिकारी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा लिया गया। आज दिनांक 15.10.2022 को AECC-1 का तीसरा क्लास प्रोफेसर डॉली सिन्हा, प्रति कुलपति द्वारा लिया गया। यह ऑनलाइन क्लास दिनांक 05 नवम्बर, 2022 तक संचालित होंगे। ये क्लासेज प्रत्येक कार्य दिवस अधिसूचित है और निर्धारित समय से आयोजित हो रहे हैं। सभी क्लासेज गूगल मीट तथा youtube live के माध्यम से लिया जा रहा है, जिसका लिंक https://meet.google.com/gek-stps-drj है। जो छात्र गूगल मीट से ऑनलाइन नहीं जुड़ पा रहे हैं, वे यूट्यूब लाइव पर ऑनलाइन क्लास को देख और पढ़ सकते हैं।


कुलसचिव प्रोफेसर मुश्ताक अहमद ने सभी सम्बंधित छात्र- छात्राओं से अपील किया कि वे लोग इस ऑनलाइन क्लास से ज्यादे से ज्यादे लाभान्वित हो।
इस ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड क्लासेज के सञ्चालन में टेक्निकल सपोर्ट के रूप में आईटी सेल के ई गणेश पासवान तथा प्रति कुलपति के पीए प्रणव कुमार सहयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button