जानकी जन संवाद कार्यक्रम आयोजित,बिहार के सीतामढी से नेपाल पहुंचे महिला प्रतिनिधि मंडल का हुआ स्वागत

जानकी जन संवाद कार्यक्रम आयोजित,बिहार के सीतामढी से नेपाल पहुंचे महिला प्रतिनिधि मंडल का हुआ स्वागत
जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

रक्सौल पूर्वी चंपारण- जानकी जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत गांव विकास मंच सीतामढ़ी का एक महिला प्रतिनिधि मंडल एक टीम दो दिवसीय दौरे पर जनकपुर आया,रविवार को रौनियार धर्मशाला के सभागार में सीतामढ़ी (भारत) से आए महिला प्रतिनिधि मंडल का नेपाल भारत खुला सीमा संवाद समूह के अध्यक्ष राजीव झा प्रवक्ता प्रमोद साह, पदाधिकारी मनिष चौधरी,कृष्ण कुमार साहके द्वारा स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया,और सबको चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दो पक्षीय संवाद के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि दोनों देशों के पौराणिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करने की जरूरत है, आर पार ब्याही जाने वाली बेटियों के अधिकार एवं नागरिकता के समस्या का समाधान निकालने की जरूरत है.

इसके साथ ही सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखते हुए भी दोनों देशों के लोगों की आवाजाही को आसान बनाने एवं व्यवहारिक बनाने की जरूरत है। कार्यक्रम में मैं रंजू कुमारी, सीमा वर्मा,अंशु कुमारी प्रिया कुमारी, गुड़िया कुमारी, आभा रानी, मुस्कान कुमारी, मोनिका झा, नेहा झा, पल्लवी कुमारी, अरुणा कुमारी, रुस्तम आजाद एवं नागेंद्र प्रसाद सिंह शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button