धान के फसल में आग लगाने को लेकर पीड़ित किसान लुखों सिह ने अज्ञात के विरुद्ध किया प्राथमिकी दर्ज


जेटी न्यूज़

खगड़िया ” जिले के चौथम थाना क्षेत्र के बोरना पट्टी भगवानपुर मरोच गांव में बीती रात अज्ञात लोगों ने खलिहान में रखे लगभग दो एकड़ के धान के फसल में आग लगा दिया। बताया जाता है कि धान के फसल को थ्रेसरिग के लिए रखा था ।

रामेश्वर महतो के जमीन में लूखो सिंह पिता लाल मोहन सिंह गांव भगवानपुर निवासी बंटाई पर धान की फसल लगाया था । बीती रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया। इस घटना से लुखो सिंह को लगभग पचास हजार रुपए का नुक़सान उठाना पड़ा लुखो सिंह ने चौथम थाना को दिये प्रथामिकी में बताया बीती रात 12 बजे के बीच 5 की संख्या में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा कर भागते हुए देखा अंधेरे के कारण नहीं पहचान पाए। लूखो सिंह ने चौथम थाना प्रभारी से अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button