सर्वसम्मति से जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने रामबाबू

जेटी न्यूज

मधुबनी: गुरुवार को खजौली प्रखंड क्षेत्र के खजौली बाजार स्थित हरदेव बनारस जनता महाविद्यालय के परिसर में शांतिपूर्ण तरीका से जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सम्पन हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से सुक्की पैक्स अध्यक्ष रामबाबू सिंह को जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुनाव किया गया।गुरुवार को प्रखंड जदयू के अध्यक्ष पद को चुनाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में सुबह से ही काफी गहमागहमी देखने को मिल रही थी।अध्यक्ष पद को लेकर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ,सुक्की पैक्स अध्यक्ष रामबाबू सिंह,महेश्वर सिंह उर्फ महेश नेता, धनवीर राउत और दीनानाथ सिंह के द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी रखी।इस दौरान चुनाव में भाग लेने को पहुचे जदयू के क्रियाशील मतदाता सदस्य ने सभी एक स्वर में सर्वसम्मति से सुक्की पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामबाबू सिंह को प्रखंड अध्यक्ष बनाने की मांग करने पर अध्यक्ष पद के लिए दिए दावेदारी सभी उम्मीदवारों ने वापस लेते हुए सुक्की पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामबाबू सिंह को सर्वसम्मति से निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चुनाव किया ।वही रामबाबू सिंह को जदयू प्रखंड अध्यक्ष बनते ही वंहा मौजूद जदयू कार्यकर्ता के द्वारा रामबाबू सिंह को फूल माला रंग गुलाल लगाकर खुसी का इजहार करने लगा।वही नवनिर्वाचित जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू सिंह ने कहा कि पार्टी की खजौली में जदयू की संगठन की मजबूती के साथ सभी कार्यकर्ताओं को एक रूप समरसता देना उसकी पहली प्राथमिकता होगी ।वही प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह और पर्यवेक्षक सत्य नारायण साफी ने संयुक्त रूप से बताया कि सुक्की गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष रामबाबू सिंह को जदयू खजौली प्रखंड अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव किया गया। ।वही जदयू नेता शत्रुधन राउत ने कहा कि रामबाबू सिंह को जदयू प्रखंड अध्यक्ष बनने पर जदयू कार्यकर्ता में काफी खुसी का माहौल है।रामबाबू पार्टी के हित मे हमेसा एक सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका हमेसा निभाते आ रहे है ।इस मौके पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह,पर्यवेक्षक सत्यनारायण साफी ,सहायक पर्यवेक्षक हरि ओम सिंह ,पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद सिंह,रामराजी सिंह ,मुखिया जयप्रकाश मंडल,बिलट सिंह,राम शोभित मंडल,रामचरित्र सिंह,प्रदीप कुमार सिंह,मुरारी चौधरी,भोला सिंह ,डॉ. प्रभात कुमार, पूर्व मुखिया चन्द्रमोहन राय उर्फ बिजली,आनन्द मंडल,राम विलक्षण महतो,अमरेश, नवीन चौधरी ,हरीमोहन राय ,शिव कुमार सिंह,नवीन सिंह ,लक्ष्मण पंडित, गंगा प्रसाद सिंह,विनय मंडल सहित अन्य मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button