व्यवहार न्यायालय परिसर में चली गोली, न्यायालय कर्मी हुए घायल। कैदी पर अपराधी ने किया था गोली फायर।ब्यूरो रमेश शंकर झा/नवीन कुमार वर्मा

व्यवहार न्यायालय परिसर में चली गोली, न्यायालय कर्मी हुए घायल। कैदी पर अपराधी ने किया था गोली फायर।

ब्यूरो रमेश शंकर झा/नवीन कुमार वर्म
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में आज दोपहर अपराधियों ने पुलिस और कानून को खुल्लम-खुल्ला चुनौती देते हुए गोली फायर कर दिया। जिसमे एक न्यायालय कर्मी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक मुकदमें में पेशी के लिए न्यायालय लाए गए बाहुबली अपराधी अशोक यादव (बिथान थाना क्षेत्र का) को निशाना बनाकर अपराधियों ने गोली चलाई थी।

वहीँ चलाए गए गोली से न्यायालय के एसीजीएम के चतुर्थवर्गीय कर्मी प्रभु प्रकाश टोपो गोली से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ इलाज जारी है। जब न्यायालय परिसर में लोग सुरक्षित नहीं है तो कहां सुरक्षित रहेंगे।मोरबा, सरायरंजन कल्याणपुर, उजियारपुर समेत संपूर्ण जिला में प्रतिदिन 2- 4 लोगों की हत्या, चोरी, लूट, छिनतई, अपराध आदि की घटनाएं हो रही है। इसी कारण जिलावासी दहशत के साये में जी रहे हैं। श् पुलिस प्रशासन अपराधियों को सान्त करने में विफल साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button