राधा रानी विवाह भवन पुलिस लाइन मधुबनी में मैथिली लोक उत्सव का आयोजन

राधा रानी विवाह भवन पुलिस लाइन मधुबनी में मैथिली लोक उत्सव का आयोजन
जे टी न्यूज़

मधुबनी : लोक कला रंग एवं बेजोड़ के सन्युक्त प्रयास से आज राधा रानी विवाह भवन, पुलिस लाइन मधुबनी में मैथिली लोक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, लोक कला रंग के निदेशक अर्जुन राय ने कहा की इस आयोजन में मिथिला चित्रकला प्रतियोगिता 2 बजे से 4 बजे तक, 4 बजे से 5 बजे तक लोक संगीत व लोक नृत्य, 5 बजे दिप प्रज्वलित व अतिथी सम्मान, 5:30 बजे से 6:30 बजे तक मैथिली नाटक गोरखधन्धा की प्रस्तुती व 6:30 बजे से 7 बजे तक मैथिली लोक नृत्य की प्रस्तुती व पुरस्कार वितरन किया जायेगा , इस आयोजन में 100 से अधिक लोक कलाकार भाग ले रहे हैं इस आयोजन में गरीमामयी उपस्थीती पदमश्री बौआ देवी, पदमश्री दुलारी देवी, राष्ट्रिय आवार्ड से सम्मानित शिवन पासवान, राष्ट्रिय आवार्ड से सम्मानित विभा दास, समाजसेवी अरूण राय एवं मिथिला रत्न कुंज बिहारी जी रहेंगे,मैथिली लोक उत्सव के सफलता के लेल क्लब मधुबनी, कारक कलर्स, स्मिता आर्ट एंड क्लचर, पोल स्टार स्कूल, ऋषान फिल्मस, मिथिला चैप्टर एवं अरूण राय फरेंडस क्लब अपना सहयोग दे रहे हैं तो वही मैथिली नाटक गोरखधन्धा का लेखन काश्यप कमल एवं निर्देशन संतोष झा ने किया है |

Related Articles

Back to top button