बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में बैठक का अयोजन

बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में बैठक का अयोजन

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज


मधुबनी।बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रखंड सह अनुमंडल शाखा जयनगर के तत्वावधान में मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल स्थित एएनएम प्रशिक्षण भवन में विपिन माधव भारद्वाज की अध्यक्षता में कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई।
जिसमें संघ और संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। जिला मंत्री प्रीति नारायण दास ने संघ की उपयोगिता एवं महत्व, सरकार का कर्मचारियों के प्रति रवैया, ठेका संविदा, नई एवं पुरानी पेंशन प्रणाली तथा स्थानीय समस्याओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। किशोर कुमार यादव ने समस्याओं के समाधान हेतु एक मात्र संघर्ष को ही उचित रास्ता बताया है। इसी क्रम में अगले सत्र के लिए पद धारकों का सर्व सम्मति से चयन किया गया। जिसमें अनुमंडल अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र के 21 पदाधिकारी का चयन किया गया। मौके पर मंजू कुमारी, विपिन माधव भारद्वाज, राज कुमार चौधरी समेत अन्य ने संबोधित किया। बैठक में अनुमंडल और पीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थें।

Related Articles

Back to top button