प्यार में पागल बेटी की चढा दी बली

प्यार में पागल बेटी की चढा दी बली

जेटी न्यूज/मधुबनी

मधुबनी जिला के मधेपुर प्रखंड अन्तर्गत भखराईन गांव में माता पिता ने अपनी आबरु बचाने के लिए इश्क में बनी पागल बेटी की बली चढा दी मगर दस दिन बीत जाने के बाद जब हकीकत से परदा उठा तो दो महिला को हवालात की हवा खानी पडी, जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना के भखराईन गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक सत्रह वर्षीय लड़की का स्वजनों ने मिलकर हत्या कर दिया। हत्या के उपरांत शव को आनन फानन में जला भी दिया । इस बाबत पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस बात का खुलासा शुक्रवार को उस समय हुआ जब किसी ने पुलिस को इस बाबत गुप्त सूचना दिया।

सूचना पाते ही थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव दल बल के साथ भखराईन गांव पहुंचकर मृत लड़की की मां तारा देवी तथा प्रेमी के मां श्यामा देवी को उठाकर थाना ले आए। दोनों महिलाओं ने पुलिस के पूछताछ में सभी राज तुरंत उगल दिया। पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष ने खुद के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मृतका पुनीता कुमारी (17) के पिता भोलन मुखिया, मां तारा देवी सहित लड़का राजेश कुमार उनके पिता उपेन्द्र मुखिया तथा मां श्यामा देवी व अन्य लगभग आधा दर्जन अज्ञात वैसे लोग जिन्होंने शव जलाने में सहयोग किया, आरोपी बनाया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के पुनीता तथा राजेश में प्रेम प्रसंग चल रहा था।एक दिन पुनीता अपने घर से भाग कर राजेश के घर पहुंच गयी , । इस बात का पता चलते ही लड़की के माता-पिता राजेश के घर पहुंच कर अपनी पुत्री पुनीता को घर ले आए। उसी रात सभों ने मिलजुलकर लड़की की हत्या कर दी। इस बात को गुप्त रखने के लिए गांव के कुछ प्रमुख लोगों के सलाह पर आनन फानन में शव को जला दिया गया। लगभग दस दिन बीत जाने के बाद भी किसी को कानों-कान खबर नहीं लगी । लेकिन एक गुप्त सूचना ने सारा खेल बिगाड़ दिया।

Related Articles

Back to top button