बिरौल गांव में छठ घाट का हुआ शिलान्यास

बिरौल गांव में छठ घाट का हुआ शिलान्यास

छठ घाट निर्माण से स्थानीय लोगोें में हर्ष

जेटी न्यूज ,खजौली

खजौली प्रखंड के महुआ एकडारा पंचायत के बिरौल गांव स्थित धोबियानी कबीर कुटी के समीप पुरानी पोखर में रविवार को छठ घाट का शिलान्यास हुआ। छठ घाट का शिलान्यास स्थानीय मुखिया छट्ठू पासवान ने प्रथम ईट रखकर किया। पोखरा में छठ घाट को लेकर स्थानीय महादलित परिवारों ने पिछले कई वर्षो से मांग कर रहे थे। तालाब में छठ घाट नहीं रहने से महादलित परिवारों को छठ पूजा व स्नान करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। महादलित परिवारों की जरूरत को देखते हुए मुखिया ने पोखरा में छठ घाट का निर्माण शुरू हुआ। इससे स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। पोखरा में छठ घाट की लम्बाई 125 फिट व चैड़ाई 11 फिट की होगी। घाट का निर्माण मनरेगा योजना से किया जा रहा है। मौके पर रामउदगार पासवान, फुलेश्वर यादव, बौकू सदाय, रामु पासमान, उपमुखिया ललित पासमान, रतन पासमान,रामाशीष पासमान, रामचन्द्र महरा, संम्भू पासमान, रमेश कुमार, कारी राम, महेंद्र गोईत, जयबीर राम,आशिक कुमार, परीक्षण साफी, महेंद्र पासमान ,सरोज यादव मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button