पांच दिवसीय अमृत भंडारे के सफल आयोजन पर दी बधाई

पांच दिवसीय अमृत भंडारे के सफल आयोजन पर दी बधाई


जे टी न्यूज

समस्तीपुर : समस्तीपुर के राजू सहनी गुवाहाटी साहनी कांवडिया (एनजीओ) ने महाशक्तिपीठ माँ कामाख्या धाम में विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक अम्बुवासी मेले के अवसर पर पांच दिवसीय अमृत भंडारे के सफल आयोजन पर श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं, दानदाताओं गुवाहाटी जिला प्रशासन-पुलिस प्रशासन का राजू सहनी और एन जी ओ के कार्यकर्ता ने प्रति आभार बेक्त किया है
गुवाहाटी साहनी कांवड़िया के महासचिव राजु साहनी ने बताया कि हमारी संस्था पिछले ग्यारह वर्षो से अंम्वुवासी मेले में श्रद्धालुओं के निस्वार्थ सेवार्थ निःशुल्क सेवा शिविर में अमृत भण्डारे व अन्य आवश्यक सुविधाओं का इन्तजाम करती आ रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी महानगर के कालीपुर अंचल स्थित शांति आश्रम में मानव सेवा ही की भावना से ओत-प्रोत होकर श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों साधु संतों के लिए के लिए पेय जल, भोजन, सेवाओं के व्यापक प्रबंध किए गए थे। इसके अतिरिक्त बड़े पैमाने पर बाहरी राज्य से आए तीर्थयात्रियों के बीच निःशुल्क चाय बिस्कुट, ग्लुकोज जल चिरवा मुढी आदि सामग्रीयो का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने आए अतिथियों का असमिया संस्कृतिनुसार फुलाम गमछा जय माता दी दुपट्टा पुष्प गुच्छ एवं जापी से स्वागत किया गया। अंत में सोमवार को 151 कुमारी कन्या पूजन एवं विशाल हवन आयोजन किया गया एनजीओ के सभी पदाधिकारी व सदस्य एक साथ किया अमृत भण्डारा लगभग 10 बजे आयोजन का समापन हुआ। इस स्थान पर पंडाल में और कारख इस ‌दरम्यान पुरे पांडाल में भक्ति और भाव का समागम दिखाई दिया स्वंगसेवक तथा एनजीओ का अहर्निश तीर्थयात्रीयो की सेवा में तल्लीन रहे इस सेवा कार्य में सभी कार्यकर्ताओं का अभुतपूर्व सहयोग मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे अध्यक्ष राजकुमार कुंवर, महासचिव राजु साहनी, मिडिया प्रभारी बिद्धानंन्द झा, कोषाध्यक्ष सुनील साह, कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम साहनी, मुख्य सलाहकार अमर शंकर पोद्दार, सलाहकार रविन्द्र साहनी,दिलीप साहनी, लाली साहनी,दिपलाल साहनी, दुर्गा मिश्रा,राजु झा, मंगनु झा,विमल झा,बिगन सिंह,रनबिजय सिंह उमेश साह बप्पी सरकार रंजित सरकार रमेश साहनी चिना साहनी संजय साहनी लख्खी दे दिपा दास पुष्पा दास दिलीप राय बाला साहनी राजेश प्रसाद रूपचन्द्र जागीर कानाराम कुमोद कुमार बाला शंकर प्रसाद अजीत राय राजकुमार साहनी नरेन साहनी सुरेश साहनी सियाराम राय उदय शर्मा ओमप्रकाश साहनी आदि

Related Articles

Back to top button